रेवाड़ी में सहायक चकबंदी अधिकारी दो लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
रेवाड़ी में सहायक चकबंदी अधिकारी दो लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


रेवाड़ी में सहायक चकबंदी अधिकारी दो लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


विरासत इंतकाल संशोधन के बदले मांगे थे ढाई लाख रुपये

रेवाड़ी, 06 जुलाई (हि.स.)। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) की झज्जर इकाई ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी स्थित चकबंदी कार्यालय में तैनात सहायक चकबंदी अधिकारी बलवान सिंह को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी पैतृक भूमि के विरासत संबंधी इंतकाल में संशोधन करने के बदले आरोपी अधिकारी दो लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसवी एंड एसीबी ने तथ्यों का सत्यापन किया और शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना तैयार की।

सोमवार को योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान आरोपी अधिकारी को शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। मौके से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

Share this story