रेवाड़ी में मनोज हत्याकांड के दो आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now


रेवाड़ी, 06 नवंबर (हि.स.)। रेवाड़ी व धारूहेड़ा क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमों ने गुरुवार रात को कालूवास फ्लाईओवर के पास मुठभेड़ के बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। आरोपियों की गोली क्राइम ब्रांच के एएसआइ सुनील कुमार की जैकेट पर लगी, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव गोकलगढ़ निवासी मनिंदर और महेश के रूप में हुई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।बता दें कि चार नवंबर को गांव गोकलगढ़ बस स्टैंड पर बाइक ठीक कराने आए करीब 24 वर्षीय मनोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया था। तीनों आरोपी मृतक के ही गांव के रहने वाले थे। वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए थे।इस मामले में सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता जसवंत की शिकायत पर सात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थी। गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड के दो आरोपी कालूवास फ्लाईओवर के पास मौजूद हैं। इसके बाद दोनों क्राइम ब्रांच की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए।डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि उपचार के बाद दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। आरोपी मनिंदर के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्याम सुंदर शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773238 Articles

Share this story