जींद : विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जींद : विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपित गिरफ्तार


जींद, 17 सितंबर (हि.स.)। एवीटी स्टाफ जींद ने विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

गुरूवार को जानकारी देते हुए एवीटी स्टाफ जींद के इंचार्ज यशवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव कालवा निवासी जगत ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए कनाडा भेजना चाहता था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान गांव पौली निवासी सोनू के माध्यम से जसबीर सहित अन्य व्यक्तियों से हुई। उन्होंने उसकी बेटी को कनाडा भेजने का भरोसा दिला कर 15 लाख रुपये में सौदा तय किया। उनके कहने पर उसने अलग-अलग बैंक खातों में करीब 15 लाख दो हजार 920 रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपित जसबीर ने कनाडा का फर्जी वीजा तथा युनिवर्सिटी में एडमिशन से संबंधित दस्तावेज भेज दिए। बाद में वीजा एवं दस्तावेजों की जांच करवाई तो वह फर्जी निकले। पुलिस ने जगत की शिकायत पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर एवीटी स्टाफ जींद ने आरोपित रोहिणी (नई दिल्ली) निवासी जसबीर को नियमानुसार गिरफ्तार किया है। पुलिस जसबीर से पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story