सोनीपत : रोलर स्केटिंग के 13 पदक विजेता सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत : रोलर स्केटिंग के 13 पदक विजेता सम्मानित


18वीं शॉर्ट ट्रैक रोलर स्केटिंग

चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का स्कूल में जोरदार स्वागत

सोनीपत, 30 जुलाई (हि.स.)। सोनीपत

पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने 18वीं शॉर्ट ट्रैक रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप-2026

में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण सहित कुल 13 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय

दिया। सोनीपत के राजीव गांधी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में न्यू फ्लाइंग स्केटिंग एकेडमी

के तत्वावधान में आयोजित स्टेट लेवल स्केटिंग चैंपियनशिप में पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल

के खिलाड़ियों ने अपने जोरदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

इस दौरान

असद, सत्यम, दिविशा व आरव ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि स्कूल के नौ खिलाड़ियों ने रजत पदक

हासिल किया। स्कूल परिसर में इन खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। पूर्ण मूर्ति

विद्यापीठ के चेयरमैन डा.विजयपाल नैन, सचिव गौतम नैन, स्कूल की प्रधानाचार्या हिमानी

दहिया व उप प्रधानाचार्य वरुण ने विजेता खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई

देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डा.विजयपाल नैन ने कहा कि स्कूल के बच्चों

की यह सफलता उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि रफ्तार व संतुलन के इस खेल के प्रति बच्चों व उनके अभभावकों का रुझान

लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से छात्र-छात्राओं में

प्रतिस्पर्धा की भावना आती है।

पदक जितने से उनका मनोबल बढ़ता है और उनके व्यक्तित्व

में भी निखार आता है। उन्होंने भरोसा जताया कि भविष्य में भी विद्यालय के खिलाड़ी विभिन्न

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे। प्रधानाचार्या हिमानी दहिया ने बताया कि नौवीं कक्षा

के छात्र असद ने अंडर-17, पांचवीं के सत्यम ने अंडर-10 व दिविशा ने अंडर-12 एवं आरव

ने अंडर-8 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

वहीं शौर्य ने अंडर-8 आयु वर्ग में , पुनीत, कुंज रोहिल्ला, सिद्धार्थ , ऋषिदेव

व तन्वी ने अंडर-12 आयु वर्ग में, भूमि ने

अंडर-10 तथा अयान व समर्थ राठी ने अंडर-8 आयु वर्ग में रजत पदक जीतने में कामयाबी

हासिल की। इस मौके पर कॉर्डिनेटर मीनाक्षी, शीतल, अन्नु, शिल्पा, स्वाति, वंदिता, विनम,

सोनू, पी आर ओ अमन सहित सभी स्टाफ सदस्यों

ने पदक विजेताओं व उनके कोच अमित सैनी का उत्साहवर्धन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story