हिसार : ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रोहतास कुमार बने सर्वश्रेष्ठ कोच

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रोहतास कुमार बने सर्वश्रेष्ठ कोच


रोहतास कुमार ने रचा इतिहास, सर्वश्रेष्ठ कोच

का मिला खिताब

असाधारण प्रतिभा व खिलाडिय़ों को निखारने के लिए

रोहतास कुमार को मिला सर्वश्रेष्ठ कोच अवॉर्ड

हिसार, 22 अप्रैल (हि.स.)। हजारों छात्राओं को

निशुल्क सेल्फ डिफेंस तकनीक सिखाकर उन्हें आत्मरक्षा में निपुण करने वाले अंतरराष्ट्रीय

कोच रोहतास कुमार को ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ कोच अवॉर्ड से

सम्मानित किया गया। उनकी असाधारण प्रतिभा, अटूट समर्पण व खिलाडिय़ों को निखारने के प्रति

उनकी विशेष निष्ठा को देखते हुए इस अवॉर्ड से अलंकृत किया गया। यह उपलब्धि इसलिए भी

महत्वपूर्ण है कि यह सम्मान ताइक्वांडो के दिग्गजों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया

गया।

समालखा में बुधवार काे आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप

में कोच रोहतास कुमार को सम्मानित करने के उपरांत वाईटीआई स्पोर्ट्स के संस्थापक और

टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक मोहम्मद यामिन ने रोहतास कुमार के योगदान को अनुकरणीय बताया।

टूर्नामेंट के टेक्निकल डायरेक्टर और दक्षिण कोरिया के प्रख्यात कुकिवॉन मुख्यालय से

आठवें डैन ब्लैक बेल्ट वोन योंग ली ने भी रोहतास कुमार की कोचिंग तकनीक और खेल के प्रति

गहरी समझ की प्रशंसा की। कोरियाई मास्टर वोन योंग ली की उपस्थिति और उनके द्वारा दिया

गया यह सम्मान दर्शाता है कि रोहताश कुमार की मेहनत न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण पर भी खरी उतरी है। उनके मार्गदर्शन में खिलाडिय़ों ने न केवल

पदक जीते बल्कि खेल की तकनीकी बारीकियों और अनुशासन में भी जबरदस्त सुधार दिखाया है।

कोच रोहतास कुमार का यह पुरस्कार आने वाली पीढ़ी

के कोच और खिलाडिय़ों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उनकी यह उपलब्धि साबित करती है कि

सही मार्गदर्शन, समर्पण और निरंतर मेहनत से ही अंतराष्ट्रीय स्तर के एथलीट तैयार किए

जा सकते हैं। पूरे भारतीय ताइक्वांडो परिवार और यामिन ताइक्वांडो इंडिया स्पोर्ट्स

ने रोहताश कुमार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story