रोहतक के कनक ढाबे पर कार में मिला दिल्ली पुलिस के जवान का शव

WhatsApp Channel Join Now

-सांपला पुलिस ने शव पीजीआई भेजा, दिल्ली पुलिस को भी दी सूचना

रोहतक, 08 जून (हि.स.)। हाइवे नंबर 9 स्थित कनक ढाबे पर कार में दिल्ली पुलिसकर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।

पुलिस का कहना है कि सोमवार करीब दस बजे कनक ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों ने देखा कि कार में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त गांव आसौदा निवासी दिल्ली पुलिसकर्मी सुधीर के रुप में हुई। पुलिस द्वारा सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। इसी दौरान एफएसएल की टीम व डीएसपी राकेश मलिक भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से इस बारे में पता किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

-------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

Share this story