सिरसा: कारोबारी से पांच लाख रुपये की लूट का पर्दाफाश, पंजाब से तीन आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: कारोबारी से पांच लाख रुपये की लूट का पर्दाफाश, पंजाब से तीन आरोपी गिरफ्तार


सिरसा: कारोबारी से पांच लाख रुपये की लूट का पर्दाफाश, पंजाब से तीन आरोपी गिरफ्तार


सिरसा, 21 नवंबर (हि.स.)। सिरसा में कारोबारी से दिनदहाड़े पांच लाख रुपये लूटने की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार कर लूटी गई राशि में से चार लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र में हुई एक अन्य लूट की वारदात में भी संलिप्तता स्वीकार की है।

डीएसपी सुखबीर सिंह ने शनिवार को बताया कि सिरसा निवासी हरिओम बीज भंडार के संचालक जगदीश बैंक से पांच लाख रुपये निकलवाकर मोटरसाइकिल पर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह जगदेव चौक के आसपास पहुंचा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे निशाना बनाते हुए रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। व्यापारी की शिकायत पर शहर थाना सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीमों ने जांच के दौरान जुटाई गई अहम जानकारी के आधार पर पंजाब के गोनियाना मंडी में दबिश देकर सुखदेव सिंह व बठिंडा निवासी दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चार लाख रुपये और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र में 16 सितंबर को हुई करीब 60 हजार रुपये की लूट की वारदात का भी खुलासा हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781109 Articles

Share this story