सिरसा: पेट्रोल पंप पर लूटपाट, लुटेरे हजारों रुपये लेकर फरार

WhatsApp Channel Join Now

सिरसा, 23 सितंबर (हि.स.)। जिले के डबवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप से लूटपाट की वारदात सामने आई है। नकाबपोश लुटेरे पंप कारिंदे से बुधवार दोपहर 50 हजार रुपये से अधिक की राशि छीनकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दो लुटेरे पेट्रोप पंप पर पहुंचे और तेल डाल रहे कर्मचारी से बैग छीन कर फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात रिकॉर्ड हो गई है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके और वारदात से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

डबवाली पुलिस ने नाबालिगा के अपहरण मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा शहर थाना डबवाली में शिकायत दर्ज करवाई गई एक व्यक्ति उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गया है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार आरोपी को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story