हिसार : पंजाब रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में सांझा मोर्चा ने किया रोष प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : पंजाब रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में सांझा मोर्चा ने किया रोष प्रदर्शन


हिसार, 1 दिसंबर (हि.स.)। पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों

पर लाठीचार्ज के विरोध में रोडवेज के सांझा मोर्चा ने स्टेट कमेटी के आह्वान पर हिसार

डिपो में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता अजय दुहन ने की जबकि संचालन सतीश

लोरा ने किया।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए

सांझा मोर्चा नेताओं ने साेमवार काे कहा कि पिछले तीन दिन से पंजाब रोडवेज के कर्मचारी आंदोलन कर

रहे हैं, जिसके चलते पंजाब में पूर्ण रूप से चक्का जाम की स्थिति है। उन्होंने कहा

कि पंजाब रोडवेज के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन पंजाब सरकार

उनकी मांगों को पूरा करने की बजाय लाठी के सहारे उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही

है। उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की मांगें जायज हैं। सरकार को रोडवेज

कर्मचारियों का उत्पीड़न करने की बजाय उनकी

मांगों का समाधान करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों की मांगों

में किलोमीटर स्कीम रद्द करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पंजाब रोडवेज के बेड़े

में 10 हजार सरकारी बसें शामिल करने, रोडवेज कर्मचारियों के रोके गए भुगतान करने, निजीकरण

बंद करने आदि मांगें शामिल हैं। नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनाव से पहले

निजीकरण पर रोक लगाने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद रोडवेज के बेड़े

में सरकारी बसें लाने की बजाय किलोमीटर स्कीम को जबरदस्ती थौंपने जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पंजाब सरकार किलोमीटर स्कीम लागू करने के लिए तानाशाहीपूर्ण

रवैया अपना रही है, उससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि हरियाणा

रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने प्रदेश के सभी डिपूओं में दो घंटे का रोष प्रदर्शन

किया है। यदि पंजाब सरकार ने पंजाब रोडवेज कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो हरियाणा

रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा कड़ा निर्णय लेने को मजबूर होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story