हिसार :सरकारी बस का डीजल चुराता रोडवेज परिचालक रंगे हाथों काबू

WhatsApp Channel Join Now
हिसार :सरकारी बस का डीजल चुराता रोडवेज परिचालक रंगे हाथों काबू


रोडवेज की बस से डीजल निकालकर कार में भर रहा था परिचालक, कर्मचारियों ने पकड़ा

तो कार से मिला 65 लीटर डीजल

हिसार, 07 नवंबर (हि.स.)। सरकारी संपत्ति की रखवाली और परिवहन व्यवस्था को

सुचारू रखने की जिम्मेदारी जिन कर्मचारियों पर है, जब वही सरकारी संपत्ति को नुकसान

पहुंचाने लगें तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। हिसार में ऐसा ही मामला सामने आया

है, जहां हरियाणा रोडवेज का एक परिचालक अपनी ही विभागीय बस से डीजल चोरी करते पकड़ा

गया। यानी जिस विभाग की बस में वह ड्यूटी करता था, उसी बस के ईंधन पर उसकी नजर थी।

रोडवेज कर्मचारियों ने उसे रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की कार

से 65 लीटर डीजल बरामद हुआ है।

गिरफ्तार परिचालक की पहचान गांव मुंढाल निवासी गुलाब सिंह के रूप में हुई है।

उसकी कार में रखी प्लास्टिक कैन से 35 लीटर डीजल और कार की टंकी से 30 लीटर डीजल मिला।

इस घटना ने रोडवेज डिपो में सरकारी डीजल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल

खड़े कर दिए हैं।

दरअसल, हरियाणा राज्य परिवहन हिसार डिपो के यार्ड मास्टर बलजीत सिंह ने शिकायत

दी थी कि 29 अक्टूबर को डिपो की एक सरकारी बस से 55 लीटर डीजल चोरी हो गया था। इसके

बाद रोडवेज कर्मचारियों ने चोर को पकड़ने के लिए निगरानी शुरू कर दी। शनिवार सुबह जब

परिचालक गुलाब सिंह सरकारी बस से डीजल निकाल रहा था तो कर्मचारियों ने उसे रंगे हाथों

दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस चौकी बस स्टेंड की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार की तलाशी

में 65 लीटर डीजल बरामद हुआ। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत

में भेज दिया गया।

विभागीय कार्रवाई भी होगी : टीएम

डिपो के यातायात प्रबंधक प्रीतम कुमार ने कहा कि परिचालक को सरकारी बस से डीजल

चोरी करते पकड़ा गया है। उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई के साथ विभागीय कार्रवाई भी की

जाएगी। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774155 Articles

Share this story