हिसार : नवदीप कॉलोनी में 1.75 करोड़ की सड़क परियोजना को मंजूरी

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : नवदीप कॉलोनी में 1.75 करोड़ की सड़क परियोजना को मंजूरी


अन्य विकास प्रस्तावों पर अगली बैठक में होगा

फैसला

हिसार, 18 जून (हि.स.)। नगर निगम की फाइनेंस,

कॉन्ट्रैक्ट एवं परचेज सब-कमेटी की बैठक में शहर के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों

पर विस्तार से चर्चा की गई। गुरुवार काे हुई बैठक में वार्ड-19 स्थित नवदीप कॉलोनी और नई नवदीप कॉलोनी

में इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक (आईपीबी) सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी

गई, जबकि अन्य विकास कार्यों से जुड़े एजेंडों पर आगामी बैठक में पुनः विचार किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता मेयर प्रवीण पोपली ने की, जबकि

संचालन निगमायुक्त नीरज ने किया। निगमायुक्त नीरज ने नगर निगम की आय-व्यय संबंधी विस्तृत

रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े एजेंडों पर चर्चा की

गई। समिति ने नवदीप कॉलोनी एवं नई नवदीप कॉलोनी में आईपीबी सड़कों के निर्माण कार्य

को मंजूरी प्रदान की। इस परियोजना पर लगभग 1 करोड़ 74 लाख 74 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

बैठक में शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी

समाधान के लिए स्टॉर्म वॉटर ड्रेन और पाइपलाइन बिछाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।

इसके अलावा मॉडल टाउन क्षेत्र में लूक्स सैलून से गुरुद्वारा तथा एनडी गुप्ता अस्पताल

से नारी दुपट्टा पैलेस तक सड़क के आरओडब्ल्यू निर्माण कार्य और बीकानेर स्वीट्स से

रेलवे स्टेशन तक सड़क के आरओडब्ल्यू निर्माण प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पार्षद डॉ. सुमन यादव, ज्योति वर्मा,

कार्यकारी अभियंता जयबीर डूडी, कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक, एमई सुनील लांबा, अकाउंट

ऑफिसर राधेश्याम और अकाउंटेंट ज्योति सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story