पानीपत: कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत दूसरा गंभीर
पानीपत, 27 मई (हि.स.)। पानीपत के गांव गढ़ी सिकंदरपुर के पास मंगलवार की रात एक कार ने बाइक पर जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को सिविल अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। दूसरे युवक की भी हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कार चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप नगर निवासी प्रिंस ने बताया कि वह रिफाइनरी रोड स्थित आरकेजी फैक्ट्री में गया था। जहां पर उसका भाई राहुल काम करता है। जहां पर भाई ने भी उसके साथ घर चलने की बात कही। भाई राहुल व निताश एक बाइक पर चलने लगे। जबकि वह दूसरी बाइक पर उनके पीछे-पीछे चल रहा था। जब वह रिफाइनरी रोड गढ़ी सिकंदरपुर के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही एक गाड़ी ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी।
दसे में टक्कर लगते ही भाई राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। व निताश नीचे गिर कर बुरी तरह घायल हो गया। जिनकों उसने राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया और निताश को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रिंस की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ओर कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। ओर बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

