सोनीपत: भाजपा की जीत के बाद बनेगी ट्रिपल इंजन सरकार: नायब सिंह सैनी
सोनीपत, 04 मई (हि.स.)। सोनीपत
नगर निगम चुनाव में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को सोनीपत दौरे पर
पहुंचे, जहां 22 वार्डों में उन्हाेंने 20 कार्यक्रमों शिरकत की। अभियान की शुरुआत
राई विधानसभा क्षेत्र से चाय पर चर्चा कार्यक्रम से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने लोगों
से सीधे संवाद कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्हांेने कहा कि भाजपा जीतेगी
तो ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। भाजपा ने 217 संकल्प लिए थे 153 पूरे कर दिए हैं 21 संकल्प शहरों के लिए सभी को पूरा करेंगे।
मुख्यमंत्री
ने कहा कि नगर निगम में भाजपा की जीत से विकास कार्यों को गति मिलेगी और सरकारी योजनाओं
का लाभ सीधे जनता तक पहुंचेगा। भाजपा की सरकार विकास को प्राथमिकता देती है और नगर
निगम में भाजपा के उम्मीदवारों की जीत से शहर में काम तेज होंगे। अपने भाषण में मुख्यमंत्री
ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला अधिकारों के मुद्दे पर विपक्ष ने गंभीरता
नहीं दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा महिलाओं को उनका
अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हरियाणा से एकजुट प्रस्ताव भेजा
जाएगा।
मुख्यमंत्री
ने कहा कि नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए राजीव जैन है बाकी 22 वार्डो में भाजपा
के उम्मीदवारों को जीत के बाद प्रदेश, केंद्र और नगर निगम में एक साथ सरकार बनने से
ट्रिपल इंजन सरकार बनेगी। इससे विकास कार्यों की रफ्तार तीन गुना बढ़ेगी। उन्होंने
लोगों से अपील की कि वे भाजपा उम्मीदवारों को जिताकर शहर के विकास में भागीदार बनें।
यमुना की सफाई और पानी प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि गंदे पानी को यमुना में
जाने से रोकने के लिए डब्ल्यूटीपी और एसटीपी परियोजनाएं लागू की जाएंगी। उनका उद्देश्य
है कि नदी में केवल साफ पानी पहुंचे और इस पानी का उपयोग खेती में भी किया जा सके।
मुख्यमंत्री
ने लोगों से कहा कि 10 मई को मतदान के दिन विकास के पक्ष में मतदान करें और ऐसे लोगों
को जवाब दें जो केवल चुनाव के समय जनता के बीच आते हैं। कार्यक्रम के दौरान कई स्थानीय
लोगों ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। मुख्यमंत्री
ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में सभी वर्गों को सम्मान और अवसर मिलता है।
22 वार्डों में 20 कार्यक्रम इस बात का संकेत हैं कि पार्टी चुनाव को लेकर पूरी ताकत
से मैदान में है। जनसंपर्क और संवाद के जरिए हर वार्ड में माहौल बनाने की कोशिश की
जा रही है। उनके साथ्ज्ञ भजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, पूर्व मंत्री कविता जैन साथ रहे। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

