रेवाड़ी व गुरुग्राम में निजी विवि की स्थापना को मंजूरी

WhatsApp Channel Join Now

-विधानसभा में पारित प्रस्ताव को राज्यपाल ने दी मान्यता

चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दो नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल असीम कुमार घोष ने विधानसभा में पारित हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2026 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही रेवाड़ी स्थित कुसुम इंटरनेशनल युनिवर्सिटी और गुरुग्राम स्थित मास्टर्स यूनियन युनिवर्सिटी को राज्य में वैधानिक मान्यता मिल गई है।

विधि एवं विधायी विभाग के विशेष सचिव ने संशोधित विधेयक की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही हरियाणा में मान्यता प्राप्त निजी विश्वविद्यालयों की संख्या 27 से बढ़कर 29 हो गई है। हरियाणा निजी विश्वविद्यालय अधिनियम-2006 की अनुसूची में कुसुम इंटरनेशनल विश्वविद्यालय को 28वें और मास्टर्स यूनियन विश्वविद्यालय को 29वें स्थान पर शामिल किया गया है।

गुरुग्राम स्थित मास्टर्स यूनियन अब तक आशय पत्र (एलओआई) के आधार पर आगे बढ़ रहा था। संशोधित विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद उसे निजी विश्वविद्यालय के रूप में वैधानिक मान्यता मिल गई है।

दोनों विश्वविद्यालयों को मान्यता मिलने से विशेषकर दिल्ली-एनसीआर से सटे क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है। इससे विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप आधुनिक, तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का विकल्प मिलेगा।---------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760017 Articles

Share this story