हिसार की बेटी ने किया कमाल, रीवा ने जीता गोल्ड मेडल

WhatsApp Channel Join Now
हिसार की बेटी ने किया कमाल, रीवा ने जीता गोल्ड मेडल


हिसार, 10 अक्टूबर (हि.स.)। बच्चे यदि पूरी लगन से जुट जाएं तो वे असंभव को

भी संभव करके दिखा सकते हैं। ऐसा ही 10 साल की रीवा ने कर दिखाया है। हिसार के मदर

टेरेसा स्कूल की 10 वर्षीय छात्रा रीवा ने अपनी कड़ी मेहनत से इतिहास रच दिया है। पांचवीं

कक्षा की छात्रा रीवा ने दूसरी ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर

अपने माता-पिता व हरियाणा का नाम रोशन कर दिया है।

यामीन ताइक्वांडो इंडिया स्पोर्ट्स

द्वारा यह प्रतियोगिता पानीपत के समालखा में आयोजित की गई। रीवा ने सब-जूनियर वर्ग

में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त

किया। दस साल की रीवा ने शनिवार काे बताया कि उसका सपना है कि बड़ी होकर वह देश के लिए अंतरराष्ट्रीय

स्तर पर पदक जीते और आगे चलकर लड़कियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देकर उनमें आत्म-सुरक्षा

और आत्म-निर्भरता की भावना पैदा करे। इस जीत पर सेल्फ डिफेंस स्पोर्ट्स सोसायटी इंडिया के डायरेक्टर व इंटरनेशनल

कोच रोहतास कुमार ने कहा कि कि रीवा बहुत ही मेहनती और अनुशासित बच्ची है। 10 साल की

उम्र में नेशनल में गोल्ड जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह

बेटी एक दिन ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड जीतेगी। रीवा की माता सुनैना ने कहा कि मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। मैं सभी माता-पिता

से कहना चाहती हूं कि अपनी बेटियों को सिर्फ किताबी पढ़ाई नहीं बल्कि आत्मरक्षा की

ट्रेनिंग भी जरूर दिलवाएं ताकि वे अपनी सुरक्षा खुद कर सकें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story