सोनीपत: दो घंटे में नाबालिग लड़की को तलाशकर परिजनों से मिलवाया

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: दो घंटे में नाबालिग लड़की को तलाशकर परिजनों से मिलवाया


सोनीपत, 09 नवंबर (हि.स.)। सोनीपत में ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना राई पुलिस ने घर से

नाराज होकर गई 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को महज दो घंटे में सकुशल तलाश कर परिजनों के

सुपुर्द कर दिया। बेटी के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश का रहने वाला एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि दीपावली के अवसर पर उसकी 14 वर्षीय

बेटी घर से नाराज होकर कहीं चली गई। इस पर परिजनों ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को

सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त ममता सिंह, आईपीएस, एडीजीपी के

दिशा-निर्देशों और पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन सोनाक्षी सिंह, आईपीएस के निर्देशन में

थाना राई पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो घंटे

के भीतर ही उसे सकुशल बरामद कर लिया और परिजनों के हवाले कर दिया। सोनीपत पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों

की तलाश कर उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही

है। पुलिस ने आमजन की सुरक्षा और बच्चों की सकुशल वापसी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता

दोहराई।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774545 Articles

Share this story