हांसी : सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
हांसी : सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत


दो बच्चों का पिता

था मृतक, पुलिस ने दर्ज किया केस

हांसी, 23 अप्रैल

(हि.स.)। जींद रोड स्थित गांव गगनखेड़ी के पास ट्रैक्टर ट्राली व कार के बीच हुई टक्कर

में कार सवार रिटायर्ड सीआईएसएफ कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान हांसी के विका

नगर कॉलोनी में रह रहे नारनौंद उपमंडल के गांव बडाला निवासी 65 वर्षीय जयबीर सिंह के

रूप में हुई है। राहगीरों ने तुरंत डायल-112 पर फोन कर हादसे की सूचना दी। सूचना के

बाद मौके पर पहुंची डायल 112 टीम ने घायल फौजी को गाड़ी से निकाल उपचार के लिए नागरिक

अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर शेखपुरा

चौकी पुलिस ने नागरिक अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस

ने मृतक जयबीर के पुत्र सौरभ के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त

जानकारी के अनुसार जयबीर सिंह गुरुवार सुबह अपनी कार से जींद से हांसी की ओर आ रहे

थे। गगनखेड़ी गांव के पास उनकी कार आगे चल रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा

गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और जयबीर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गया।

जानकारी के मुताबिक

मृतक जयबीर का बड़ा बेटा विकास सीआईएसएफ में कार्यरत हैं जबकि छोटा बेटा सौरभ पिता

के साथ हांसी रहता है और घटना की सूचना मिलने पर परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा। सड़क

हादसे में रिटायर्ड फौजी जयबीर की मौत की सूचना मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़

गई और काफी संख्या में ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंच जयबीर के परिजनों को ढांढस बंधाया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story