जींद : बिजली निगम कर्मियों की हडताल दूसरे दिन भी जारी

WhatsApp Channel Join Now
जींद : बिजली निगम कर्मियों की हडताल दूसरे दिन भी जारी


जींद, 23 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को एक्सईएन कार्यालय पर बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों द्वारा अपनी लंबित मांगों के लिए शुक्रवार को दूसरे दिन भी हडताल रखी व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सयुंक्त रूप से राकेश इक्कस, राजेंद्र, हरिओम, नरेंद्र कलसन, विकास मलिक ने की।

मंच संचालन सयुंक्त रूप से यूनिट सचिव प्रदीप सैन, धर्मभीर बैरागी ने किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा बिजली क्षेत्र में लिए जा रहे कर्मचारी एवं उपभोक्ता विरोधी निर्णयों, स्मार्ट मीटर योजना, बिजली वितरण निगमों के पुनर्गठन, पावर लाइसेंस जारी करने तथा कर्मचारियों की लंबित मांगों की लगातार अनदेखी के कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार ने समय रहते कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, जिससे आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जींद जिले की सभी 24 खापों ने इकट्ठा होकर अध्यक्ष मंडल की तरफ बिजली कर्मचारियों का समर्थन किया।

वक्ताओं ने कहा कि बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की एकजुटता ही इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है। सभी उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जब तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। अगर सरकार समय रहते बातचीत के रास्ते से कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं करती और पैरलल लाइसेंस को निरसत नहीं करती तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन की जा सकती है। सरकार के कुछ चहेते लोग बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को बदनाम करना चाह रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765563 Articles

Share this story