हिसार : जाट कॉलेज की छात्रा वंशिका ने युवा संसद में किया कॉलेज का प्रतिनिधित्व
हिसार, 22 अप्रैल (हि.स.)। यहां के छाजूराम मैमोरियल
जाट कॉलेज की छात्रा वंशिका ने महिला युवा संसद में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया
है। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. परविंदर दलाल ने बुधवार काे बताया कि युवा एवं खेल मंत्रालय
भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले माई भारत उपक्रम द्वारा आयोजित इस महिला युवा संसद
का आयोजन हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में हुआ। इस युवा संसद में प्रदेश भर से 40 छात्राओं
का चयन किया गया था, जिसमें जाट महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा वंशिका ने
भी प्रतिभागिता की। वंशिका को महिला युवा संसद में गृह मंत्रालय का प्रतिनिधित्व करने
का अवसर मिला।
वंशिका की उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य
डॉ. सुरेन्द्र कुमार बाजिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय
मंचों पर छात्राओं की सहभागिता से उनमें नेतृत्व, वाक कौशल एवं विधायी प्रक्रिया की
समझ विकसित होती है। वंशिका की यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। इस
अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सुरेन्द्र मलिक भी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

