हिसार : विद्यार्थियों में कौशल विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय : कुलपति नरसी राम

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : विद्यार्थियों में कौशल विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय : कुलपति नरसी राम


कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने किया कार्यशाला

के ब्रोशर का विमोचन

हिसार, 7 मई (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस (एचएसबी) के सौजन्य से

18 से 22 मई तक ‘डेटा एनालसिस युजिंग स्मार्टपीएलएस, स्टाटा, आर एंड ग्रेटल’ का उपयोग करके डेटा

विश्लेषण विषय पर पांच दिवसीय कौशल संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय

के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कार्यशाला के ब्रोशर का विमोचन किया। इस अवसर

पर एचएसबी के निदेशक प्रो. संजीव कुमार, सीडीओई के निदेशक प्रो. खुजान सिंह, कार्यशाला

समन्वयक प्रो. सुनीता रानी व कार्यशाला सह-समन्वयक डॉ. अभिषेक पूनिया उपस्थित रहे।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इस अवसर पर

गुरुवार काे कहा कि गुजविप्रौवि विद्यार्थियों में कौशल विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कार्यशाला

प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को इस कार्यशाला में

अधिक से अधिक भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने इस कार्यशाला के सफल आयोजन के

लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दी।

हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक प्रो. संजीव

कुमार ने वर्तमान शैक्षणिक और पेशेवर माहौल में अनुसंधान-उन्मुख कौशल विकास के महत्व

पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला को आधुनिक सांख्यिकीय और विश्लेषणात्मक

सॉफ्टवेयर का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिनका अनुसंधान

और उद्योग जगत में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

कार्यशाला समन्वयक प्रो. सुनीता रानी ने बताया

कि ऑफलाइन माध्यम से होने वाली यह कार्यशाला शोधार्थियों, शिक्षाविदों और पेशेवरों

के लिए डिजाइन की गई है, ताकि वे उन्नत सांख्यिकीय उपकरणों का उपयोग करके अपने डेटा

विश्लेषण और अनुसंधान कौशल को बढ़ा सकें।

कार्यशाला के सह-समन्वयक डा. अभिषेक पूनिया ने

बताया कि सत्रों का संचालन प्रतिष्ठित संस्थानों के जाने-माने विशेषज्ञों द्वारा संचालित

किए जाएंगे, जिनमें डॉ. मिकलेश प्रसाद यादव और डॉ. हिमानी गुप्ता (माध्यमिक डेटा) शामिल

हैं, जबकि डॉ. अतुल शिवा, डॉ. पूजा खत्री और डॉ. पूजा गोयल (प्राथमिक डेटा) सत्र लेंगे।

सीटें केवल 100 तक सीमित हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर

8816854805 और 7988905751 पर संपर्क कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story