सोनीपत: बहनों के स्नेह का यह रिश्ता प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक: सुरेंद्र पंवार

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: बहनों के स्नेह का यह रिश्ता प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक: सुरेंद्र पंवार


सोनीपत: बहनों के स्नेह का यह रिश्ता प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक: सुरेंद्र पंवार


सोनीपत, 28 अगस्त (हि.स.)। नगर निगम मेयर राजीव जैन ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व

स्नेह, विश्वास, दायित्व, सुरक्षा और पारिवारिक आत्मीयता का पर्व माना जाता है, पर्व

केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं होता बल्कि हमारी पारिवारिक परंपराओं, सामाजिक संबंधों

और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम भी है। ब्रह्मकुमारी बहन प्रमोद, सुनीता, अनु कुमारी एवं

रामा दीदी ने मेयर निवास स्थान पर पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, मेयर राजीव

जैन एवं पुत्र दिव्यांक जैन को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया और पूरी शक्ति से

समाज कल्याण में जुटे रहने की प्रेरणा दी। ब्रह्मकुमारी बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व रिश्तों

की कीमत समझने का अवसर देता है, और याद दिलाता है, कि भौतिक उपलब्धियां के बावजूद जीवन

की वास्त्विक समृद्धि अपने लोगों के प्रेम एवं विश्वास में ही निहित है।

सोनीपत से पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि

बहनों के स्नेह का यह रिश्ता प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक रहा। रक्षाबंधन

के अवसर पर प्रजापिता बह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सेक्टर-15, श्री आनंदपुर धाम,

हरियाणा कांग्रेस सेवा दल से बहनें सहित सोनीपत विधानसभा से बड़ी संख्या में बहनें

सेक्टर-15 स्थित उनके आवास पर पहुंचीं और विधि-विधान से तिलक कर उनकी कलाई पर राखी

बांधी।

शुक्रवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने बहनों का आभार व्यक्त

किया और रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहनों का प्यार और आशीर्वाद

जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। रक्षाबंधन का पर्व हमें अपने रिश्तों को और मजबूत करने

तथा बहनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश देता

है। बहनों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए हमेशा अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। इस

अवसर पर बहनों ने पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार को राखी बांधकर उनके प्रति अपने स्नेह

और विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार हमेशा उनके सुख-दुख

में साथ खड़े रहते हैं। पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने बहनों के सुखद एवं उज्ज्वल

भविष्य की कामना की। रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहन के प्रेम और अपनत्व की खूबसूरत तस्वीर

देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने भी सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story