हिसार : भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने की अमर्यादित टिप्पणी, माफी मांगे : मनोज राठी

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने की अमर्यादित टिप्पणी, माफी मांगे : मनोज राठी


पल्ला झाड़ने की बजाय अपनी सांसद के बयान पर

जवाब दें मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष

एक साजिश के तहत बार-बार पूर्व मुख्यमंत्री स्व.

भजनलाल का अपमान कर रहे भाजपा नेता

हिसार, 30 अप्रैल (हि.स.)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता

मनोज राठी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में राज्यसभा सांसद

रेखा शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल पर जो टिप्पणी की है, वह पूरी तरह से

अमर्यादित है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ऐसी टिप्पणी होना व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा

इससे पल्ला झाड़ना साबित करता है कि यह साजिश के तहत भाजपा के नेता बार-बार पूर्व मुख्यमंत्री

स्व. भजनलाल का अपमान कर रहे हैं।

मनोज राठी ने गुरुवार काे कहा कि राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा

द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल पर की कई टिप्पणी छोटी बात नहीं है बल्कि यह

सब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के इशारे पर किया गया कांड है। यदि रेखा शर्मा ने अपनी मर्जी

से ऐसा कहा होता तो भाजपा अब तक उन पर कभी की कार्रवाई कर देगी। उन्होंने कहा कि दिवंगत

नेताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करना भाजपा व उसके नेताओं की पुरानी फितरत रहा है। भाजपा

की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी भजनलाल पर बदमाशी करने

जैसे गंभीर व अमर्यादित आरोप लगाए हैं, जो दिवंगत महानुभावों का अपमान है और हमारी संस्कृति

में ऐसी कभी स्वीकार नहीं है।

मनोज राठी ने कहा कि भाजपा सांसद रेखा शर्मा

का यह बयान राजनीतिक शिष्टाचार व मर्यादा के खिलाफ हैं। यही नहीं, स्व. चौधरी भजनलाल

हरियाणा अस्मिता व स्वाभिमान के प्रतीक हैं। दूसरी तरफ जिन लोगों का सार्वजनिक जीवन

में प्रदेश के प्रति कोई रत्तीभर भी योगदान नहीं है, वे मुख्यमंत्री की मौजूदगी में

खड़े होकर बेबुनियाद व आधारहीन बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेखा शर्मा ने मुख्यमंत्री

नायब सैनी की मौजूदगी में ये सब बोला और मुख्यमंत्री ने इस मसले पर अब तक चूं भी नहीं

की, वहीं प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली इसे सांसद का निजी विचार बता रहे हैं। इससे

साबित होता है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली इसमें कुछ

कर भी नहीं सकते क्योंकि हमें जो पता चला है, उसके अनुसार भाजपा के ही एक बड़े नेता

के इशारे पर ऐसा किया गया है। उन्होंने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि दिवंगतों का

अपमान करना बंद करे और फिलहाल वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगे, अन्यथा जनता उन्हें

कभी माफ नहीं करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story