हरियाणा में बिजली निगम के 11 एलडीसी कर्मचारियों को यूडीसी पद का नियमित वेतनमान

WhatsApp Channel Join Now


पदोन्नति के बाद कार्यग्रहण की तिथि से मिलेगा लाभ

हिसार सहित विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को फायदा

हिसार, 14 अक्टूबर (हि.स.)। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन)

ने एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) से यूडीसी (अपर डिवीजन क्लर्क) के पद पर पदोन्नत हुए

11 कर्मचारियों को नियमित वेतनमान देने के आदेश जारी किए हैं। इन कर्मचारियों को उनके

कार्यग्रहण करने की तिथि से नियमित वेतनमान का लाभ मिलेगा।

निगम के अधीक्षण अभियंता/प्रशासन, हिसार के अनुमोदन के बाद जारी आदेशों के

तहत विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को यह लाभ दिया गया है। इनमें राजेंदर

कुमार, सुनील कुमार, विजय कुमार, मंजू कौशिक, प्रियंका, हरकेश, नीतू रानी, सरिता, योगेश,

रवीना और अशोक कुमार शामिल हैं। बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए।

इनमें राजेंदर कुमार आदमपुर, सुनील कुमार संजरवास, विजय कुमार मुख्य लेखाधिकारी

कार्यालय हिसार, मंजू कौशिक नरवाना, प्रियंका गुरुग्राम, हरकेश रेवाड़ी, नीतू रानी

पंचकूला, सरिता हिसार, योगेश फरीदाबाद, रवीना गढ़ी और अशोक कुमार रेवाड़ी स्थित कार्यालयों

में तैनात हैं।

इस संबंध में निगम के अंडर सेक्रेटरी/एचआर-द्वितीय ने सभी संबंधित मुख्य अभियंताओं,

अधीक्षण अभियंताओं और आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेशों

की प्रतियां भेज दी हैं। नियमित वेतनमान मिलने से संबंधित कर्मचारियों को आर्थिक लाभ

मिलेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760867 Articles

Share this story