हरियाणा रोडवेज के 797 कंडक्टरों को दीवाली पर मिला पदोन्नति का तोहफा, सब इंस्पेक्टर बने

WhatsApp Channel Join Now
हरियाणा रोडवेज के 797 कंडक्टरों को दीवाली पर मिला पदोन्नति का तोहफा, सब इंस्पेक्टर बने


हिसार, 07 नवंबर (राजेश्वर बैनीवाल)। दीवाली के त्योहार पर हरियाणा रोडवेज

के कंडक्टरों को परिवहन महानिदेशालय ने पदोन्नति का बड़ा तोहफा दिया है। विभाग ने प्रदेशभर

के 797 कंडक्टरों को सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए

हैं। इस फैसले से हिसार डिपो के 47 कर्मचारियों को भी दीपावली की खुशियां दोगुनी करने

का मौका मिला है। लंबे समय से पदोन्नति की बाट जोह रहे कर्मचारियों के लिए यह आदेश

किसी त्योहार की सौगात से कम नहीं है।

परिवहन निदेशालय हरियाणा की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

महानिदेशक निखिल गजराज की ओर से जारी आदेशों के अनुसार पदोन्नत कर्मचारियों को

5200-20200 रुपये के वेतनमान तथा 2400 रुपये ग्रेड पे (पुनरीक्षित वेतनमान में एफपीएल-4)

के तहत सब इंस्पेक्टर बनाया गया है। यह पदोन्नति हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वरिष्ठता

सूची के आधार पर निर्धारित मेरिट और वरिष्ठता के अनुसार दी गई है।

आदेश के मुताबिक पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों को पदभार ग्रहण करने की तारीख

से एक वर्ष तक परिवीक्षा अवधि में रहना होगा। नई जिम्मेदारी और डिपो में तैनाती को

लेकर पोस्टिंग के आदेश बाद में अलग से जारी किए जाएंगे। तब तक कर्मचारी अपने वर्तमान

कार्यस्थल पर ही ड्यूटी करते रहेंगे। वहीं, जिन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई

लंबित है या जो निर्धारित सेवा शर्तें पूरी नहीं करते, उनके मामलों में नियमानुसार

निर्णय लिया जाएगा।

हिसार डिपो के इन 47 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

विभाग ने प्रदेश भर विभिन्न डिपुओं के 797 कंडक्टरों को सब इंस्पेक्टर पदोन्नत

किया है। इनमें हिसार डिपो व हांसी सब डिपो के 47 कंडक्टर शामिल है। इनमें नरेंद्र

कुमार, मनजीत सिंह, संजय कुमार, शमशेर सिंह, पवन कुमार, राममेहर सिंह, प्रदीप, होशियारा

राम, चरण सिंह, सुरेंद्र, अनिल कुमार, अनिल कुमार, संदीप कुमार, ऋतु परान, हरदीप सिंह,

विजय शर्मा, नवीन कुमार, नवीन कुमार, मंगल राम, सुधीर कुमार को पदोन्नति दी गई है।

इसके अलावा उदयवीर, मनोज कुमार, रोहताश कुमार, करण सिंह, जयभगवान, अनिल कुमार, राजेश

कुमार, संदीप कुमार, कुलदीप कुमार, सुधीर कुमार, राजबीर सिंह, रमेश कुमार, मंजीत सिंह,

संदीप कुमार, महावीर सिंह, राजकुमार, रमेश कुमार, सत्यवान, आजाद हुड्डा, परवीन कुमार,

अनिल कुमार, राजेश कुमार, बजरंग, वीरेंद्र सिंह, विकास कुमार, फूल कुमार और रमेश चंद्र

को पदोन्नत करके सब इंस्पेक्टर बनाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773881 Articles

Share this story