सोनीपत: आईएएस अधिकारी का रीडर दो लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: आईएएस अधिकारी का रीडर दो लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार


सोनीपत, 18 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोनीपत

में रिश्वतखोरी के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। एसीबी जींद टीम ने एफसीआर

शाखा चंडीगढ़ में तैनात रीडर रवि को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

किया है। गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई और मामले की गहराई से जांच

शुरू कर दी गई है।

एसीबी

जींद को शिकायत मिली थी कि एफसीआर शाखा चंडीगढ़ में आईएएस अधिकारी डी. सुरेश कुमार

के रीडर रवि किसी लंबित काम को करवाने के बदले दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत

मिलने के बाद एसीबी टीम ने पूरे मामले की पुष्टि की और जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ने

की योजना बनाई।

तय योजना के अनुसार आरोपी ने शिकायतकर्ता को पैसे देने के लिए गन्नौर

बुलाया था। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी टीम ने मौके पर ही उसे काबू कर

लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई। आरोपी

गन्नौर के हरी नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया था

कि उसका एक काम लंबे समय से लंबित था और आरोपी बार-बार रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत

की पुष्टि होने के बाद ही ट्रैप लगाया गया और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। एसीबी

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही

है कि क्या इस मामले में अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल हैं। जांच के दौरान और

खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। एसीबी

अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में किसी भी स्तर पर रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की

जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story