एशियन गेम्स: हांसी के नरेंद्र बेरवाल मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में पहुंचे

WhatsApp Channel Join Now
एशियन गेम्स: हांसी के नरेंद्र बेरवाल मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में पहुंचे


92 किलोग्राम से अधिक सुपर हेवीवेट क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के मुक्केबाज

को पहले ही राउंड में किया ढेर, तीन बार रिंग पर गिरा प्रतिद्वंद्वी

हांसी, 27 सितंबर (हि.स.)। जिले के सोरखी गांव के मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल

ने एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 92 किलोग्राम

से अधिक हेवीवेट वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में

नरेंद्र ने रविवार काे थाईलैंड के अदथापोंग सेंगतेप को पहले ही राउंड में शिकस्त देकर भारतीय खेमे

में खुशी की लहर दौड़ा दी।

मुकाबला शुरू होते ही नरेंद्र ने आक्रामक अंदाज अपनाया। अपनी लंबी पहुंच का

फायदा उठाते हुए उन्होंने लगातार सटीक और ताकतवर पंच लगाए। नरेंद्र के हमलों के सामने

थाई मुक्केबाज लगातार पीछे हटता नजर आया और वह भारतीय मुक्केबाज के दबाव से उबर नहीं

पाया।

तीन बार रिंग पर गिरा थाई मुक्केबाज

नरेंद्र के जोरदार पंचों का अदथापोंग के पास कोई जवाब नहीं था। पहले ही राउंड

में वह तीन बार रिंग पर गिर गया। हर बार रेफरी को काउंटिंग करनी पड़ी। तीसरी बार की

स्थिति के बाद थाई मुक्केबाज मुकाबला आगे जारी रखने की स्थिति में नहीं रहा। इसके बाद

रेफरी ने पहले ही राउंड में नरेंद्र बेरवाल को विजेता घोषित कर दिया।

नरेंद्र की इस शानदार जीत के साथ ही उन्होंने सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर

लिया है। उनकी जीत से भारतीय टीम के साथ-साथ उनके पैतृक गांव सोरखी में भी खुशी का

माहौल है। अब नरेंद्र की नजरें सेमीफाइनल मुकाबले पर हैं और उनके समर्थकों को उनसे

स्वर्ण पदक की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story