पानीपत: घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म , मामला दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म , मामला दर्ज


पानीपत, 05 फ़रवरी (हि.स.)। पानीपत में एक युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने आरोपी को एक बार मौके पर ही पकड़ लिया, लेकिन वह भाग गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोप है कि सागर ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और महिला को जबरन खींचकर अंदर ले गया। वहां उसने महिला के साथ रेप किया। जब पीड़िता ने शोर मचाया, तो आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए और उन्होंने दरवाजा खुलवाया।

मौके पर मौजूद पड़ोसियों ने पीड़िता और आरोपी सागर को पकड़ लिया। आरोप है कि इसी बीच सागर की मां और चाची वहां पहुंचीं और उसे भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर ले गईं। भागते समय आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने कहीं शिकायत की, तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। पीड़िता ने बुधवार को लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर थाना बापौली पुलिस ने बीती रात आरोपी सागर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story