सोनीपत: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

सोनीपत, 15 सितंबर (हि.स.)। थाना

बरोदा पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गांव मदीना निवासी रोहित

को मंगलवार काे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को जिले की एक महिला ने थाना बरोदा

में शिकायत दी थी कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार

पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस

के अनुसार, सोनीपत निवासी महिला ने थाना बरोदा में शिकायत दी थी कि आरोपी रोहित ने

उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता

और पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच महिला

उप निरीक्षक नीता की टीम कर रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग के मजिस्ट्रेट

के सामने बयान दर्ज करवाए। इसके बाद महिला विशेषज्ञ और कानूनी सहायता के माध्यम से

उसकी काउंसलिंग कराई गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस

अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर मंगलवार

को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story