हिसार : हरियाणा ओड सभा की जिला कार्यकारिणी का चुनाव, राम प्रकाश मजोका बने प्रधान

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : हरियाणा ओड सभा की जिला कार्यकारिणी का चुनाव, राम प्रकाश मजोका बने प्रधान


हिसार, 22 मार्च (हि.स.)। हरियाणा ओड सभा की

बैठक यहां हुई। इसमें सभा की हिसार कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया। इसके

अंतर्गत राम प्रकाश मजोका को ओड सभा जिला हिसार का प्रधान चुना गया।

अन्य पदाधिकारियों में विजय कुमार मुढाई (पहलवान),

रमेश कुमार मुढाई व लक्ष्मण दास गलगट को वरिष्ठ उपप्रधान, मुकेश खांबरा, जोगिंद्र ठाइया

तथा बंसी लाल मुंडाई को उपप्रधान, विश्वनाथ खांबरा को महासचिव, देशराज मजोका व विनोद

मुढाई को सचिव तथा राम दास नापा को कैशियर चुना गया। डॉ. अशोक तंवर को प्रचार सचिव,

अमित कुडावला को प्रेस सचिव, अनिल गंगवानी को ऑडिटर, शिव दयाल खांबरा व राजकुमार कलिया

को मुख्य सलाहकार, श्याम दास मजोका व प्रभुदयाल मजोका को सलहाकार तथा राजेंद्र मुढाई,

मदन मजोका, रामप्रकाश मजोका, पुजारा मजोका, सुभाष मजोका व नवीन मुढाई को सदस्य चुना

गया। इस बैठक एवं चुनाव की अध्यक्षता संजीव खांबरा व रामदास गलगट ने की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story