जींद : भारत ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है आगे:भाटिया

WhatsApp Channel Join Now
जींद : भारत ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है आगे:भाटिया


जींद : भारत ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है आगे:भाटिया


जींद, 06 जुलाई (हि.स.)। राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि आने वाले समय में भारत ग्रीन एनर्जी एवं सोलर एनर्जी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा सुरक्षा तथा सतत विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

राज्यसभा सांसद संजय भाटिया सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जींद दौरे के मध्यनजर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावित कार्यक्रम एवं रूट प्लान की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री के आगमन से जुड़े सभी प्रबंधों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, हेलीपेड, कार्यक्रम स्थल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित रूट प्लान की जानकारी प्रस्तुत की।

राज्यसभा सांसद ने बताया गया कि रूट प्लान को अंतिम स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस लाइन तथा चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में हेलीपैड बनाए जाने की तैयारियां भी की जाएंगी। राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का प्रस्तावित जींद आगमन जिले के लिए एक बड़ी सौगात होगा। इससे जींद को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी तथा विकास परियोजनाओं को भी नई गति प्राप्त होगी। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आधुनिक और हरित तकनीकों की ओर बढ़ रहा है।

आगामी 17 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के दौरे के दृष्टिगत राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण लाल मिढ़ा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सभा स्थल का दौरा करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन में बनाए जाने वाले हेलीपैड, रेलवे स्टेशन, हुड्डा ग्राउंड, नए बस अड्डा के सामने के मैदान आदि का निरीक्षण किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story