हिसार : अंतरराज्यीय छीना-झपटी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, महिलाओं को बनाता था निशाना

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : अंतरराज्यीय छीना-झपटी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, महिलाओं को बनाता था निशाना


हिसार की चार वारदातों समेत हरियाणा और राजस्थान में 14 से अधिक घटनाओं का

खुलासा

हिसार, 25 नवंबर (हि.स.)। महिलाओं को निशाना बनाकर उनके सोने के जेवर और नकदी

छीनने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को सीआईए मिल गेट पुलिस ने गिरफ्तार करने

में सफलता हासिल की है। रेवाड़ी निवासी आरोपी राजबीर नाथ अपने साथी सुनील के साथ मिलकर

हरियाणा और राजस्थान में छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस पूछताछ में

आरोपी ने 14 से अधिक वारदातों में अपनी संलिप्तता कबूल की है। इनमें हिसार जिले की

चार वारदातें भी शामिल हैं, जिनमें पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी की गिरफ्तारी से कई

जिलों में हुई छीना-झपटी की घटनाओं की कड़ियां जुड़ने की उम्मीद है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गांव कन्हौरा निवासी राजबीर नाथ के

रूप में हुई है। सीआईए मिल गेट प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश के अनुसार पुलिस ने उसे

आजाद नगर थाना में 31 मई 2026 को दर्ज छीना-झपटी के एक मामले में गिरफ्तार किया है।

हिसार जिले में उसके खिलाफ चार अन्य मामलों में भी गिरफ्तारी लंबित थी।

सदर थाना क्षेत्र

की दो वारदातों में आरोपियों ने चांदी के कड़े, सोने की अंगूठी और चेन के अलावा 4 लाख

50 हजार रुपये छीने थे। एक अन्य वारदात में मंगलसूत्र, लॉकेट, सोने की दो बालियां और

27 हजार रुपये छीनने की घटना हुई थी। वहीं, आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक वारदात के

दौरान 1 लाख 40 हजार रुपये छीने गए थे।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने भिवानी और सोनीपत जिलों में भी महिलाओं को निशाना

बनाकर जेवर छीनने की वारदातें कबूली हैं। भिवानी के सदर थाना क्षेत्र में 18 सितंबर

2021 को महिला से सोने की चेन तथा 12 सितंबर 2023 को तोशाम क्षेत्र में महिला से सोने

की बालियां और मंगलसूत्र छीनने की घटना में उसकी संलिप्तता सामने आई है। इसके अलावा

5 जनवरी 2024 को सोनीपत के बरौदा थाना क्षेत्र में एक महिला से सोने की बालियां और

चांदी की अंगूठी छीनने की वारदात भी कबूल की है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782993 Articles

Share this story