वक्फ बोर्ड इंजीनियरिंग कॉलेज की बदहाली के लिए प्रशासक जिम्मेदार : हाजी सोहराब

WhatsApp Channel Join Now
वक्फ बोर्ड इंजीनियरिंग कॉलेज की बदहाली के लिए प्रशासक जिम्मेदार : हाजी सोहराब


नूंह, 26 अक्टूबर (हि.स.)। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता एवं गुरुग्राम लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी रहे हाजी सोहराब ने वक्फ बोर्ड इंजीनियरिंग कॉलेज की बदहाल स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कॉलेज की मौजूदा परिस्थितियों के लिए वक्फ बोर्ड के प्रशासक को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कॉलेज के लेक्चररों और हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर पिछले कई दिनों से धरना-प्रदर्शन चल रहे हैं, लेकिन इन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

हाजी सोहराब ने कहा कि कॉलेज के लेक्चररों को कई-कई महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है।

इससे शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं का भी समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान में इस तरह की परिस्थितियां चिंताजनक हैं। सरकार और संबंधित अधिकारियों को विद्यार्थियों के भविष्य तथा शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करना चाहिए।

इनेलो नेता ने कहा कि कॉलेज में व्याप्त समस्याओं के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की कि लेक्चररों के बकाया वेतन का भुगतान किया जाए और हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें अपनी पढ़ाई में परेशानियों का सामना न करना पड़े।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766984 Articles

Share this story