यमुनानगर: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

WhatsApp Channel Join Now

यमुनानगर, 25 जून (हि.स.) यमुनानगर में बुधवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार व्यक्ति रेलवे लाइन पार कर रहा था, इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया है, ताकि परिजन या कोई परिचित उसकी शिनाख्त कर सके। मौके पर पहुंचे एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति रात के समय रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान दस्तावेज नहीं मिला है, जिस कारण उसकी पहचान सुनिश्चित नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेज दी है और शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जीआरपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Share this story