सोनीपत: संयुक्त राष्ट्र संग करियर पर राई विश्वविद्यालय में कार्यशाला आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: संयुक्त राष्ट्र संग करियर पर राई विश्वविद्यालय में कार्यशाला आयोजित


सोनीपत, 06 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा

खेल विश्वविद्यालय, राई में संयुक्त राष्ट्र तथा अन्य वैश्विक संस्थानो के साथ करियर

संभावनाओं विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में

संयुक्त राष्ट्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी रहे जय गोपाल गुप्ता संसाधन व्यक्ति के रूप

में विद्यार्थियो से संवाद करने पहुंचे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अंतरराष्ट्रीय

स्तर पर उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक बनाना रहा।

संयुक्त

राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त जय गोपाल गुप्ता ने सोमवार को अपने व्याख्यान में बताया कि संयुक्त

राष्ट्र के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक विकास तथा मानवीय सेवा जैसे अनेक

क्षेत्रों में युवाओं के लिए व्यापक अवसर मौजूद हैं। उन्होने विशेष रूप से खेल विश्वविद्यालय

के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से जुड़े युवा स्वस्थ समाज निर्माण

में अहम योगदान दे सकते हैं। ऐसे संगठन उन प्रतिभाशाली युवाओं की खोज में रहते हैं, जो

खेल व स्वास्थ्य के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। उन्होने

विद्यार्थियों को विभिन्न देशों की संस्कृति समझने, एक से अधिक भाषाओं का ज्ञान अर्जित

करने तथा वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने की सलाह दी। साथ ही बताया कि संयुक्त राष्ट्र

के विभिन्न विभागों में कार्य करने के लिए इच्छुक अभ्यार्थी आनलाइन प्लेटफार्म व आधिकारिक

वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र इंटर्नशिप युवाओं को अंतरराष्ट्रीय

अनुभव प्राप्त करने का सशक्त माध्यम है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story