सोनीपत: राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों पर कर रहे राजनीति: डा. अर्चना गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों पर कर रहे राजनीति: डा. अर्चना गुप्ता


सोनीपत, 23 जुलाई (हि.स.)। सोनीपत

में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस और लोकसभा

में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि वे नीट और पेपर

लीक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर संसद में चर्चा से बच रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया

कि कांग्रेस छात्रों की समस्याओं का समाधान खोजने के बजाय उनका राजनीतिकरण कर रही है।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा

कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार विद्यार्थियों के भविष्य को सर्वोच्च

प्राथमिकता देती है। पेपर लीक के दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। सरकार

ने ऐसे मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक अदालतों के गठन का निर्णय लिया

है और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने

कहा कि सरकार संसद में नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है।

यदि राहुल गांधी के पास कोई ठोस सुझाव हैं तो उन्हें संसद में रखने चाहिए। उनका कहना

था कि छात्रों के भविष्य से जुड़े विषय पर गंभीर चर्चा और स्थायी समाधान की आवश्यकता

है, लेकिन विपक्ष बहस के बजाय संसद की कार्रवाई बाधित कर रहा है।

डॉ.

अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के मुद्दों का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के

लिए कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के शासनकाल में भी कई परीक्षाओं के

प्रश्नपत्र लीक हुए, लेकिन उस समय दोषियों के खिलाफ प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने

कहा कि वर्तमान सरकार ने परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए

सख्त कदम उठाए हैं तथा कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

शिक्षा

क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने शिक्षा

बजट में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। साथ ही देशभर में एम्स, आईआईटी, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय

और मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं और विद्यार्थियों

के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है तथा उनके सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए

प्रतिबद्ध है।

भाजपा

जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला प्रभारी सतीश नांदल, मेयर राजीव जैन, जिला महामंत्री

नीरज कुमार, अजय कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राज कुमार कटारिया, गन्नौर से प्रत्याशी रहे

देवेंद्र कौशिक, दिनेश अत्री, मोनिका दहिया, बबीता दहिया, पूजा जांगड़ा, आजाद नेहरा,

दीपक मंगला और नवीन मंगला आद पदाधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story