झज्जर : भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला

WhatsApp Channel Join Now
झज्जर : भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला


झज्जर, 05 फ़रवरी (हि.स.)। बहादुरगढ़ में भारतीय जनता पार्टी व सिख समाज के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राहुल गांधी द्वारा संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहे जाने के घोर अपमानजनक और निंदनीय बयान के खिलाफ किया गया। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान न केवल एक जनप्रतिनिधि का अपमान है, बल्कि यह पूरे सिक्ख समाज के सम्मान, गौरव और बलिदानी परंपरा पर सीधा हमला है। सिख समाज ने देश की आजादी से लेकर सीमाओं की रक्षा तक अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, ऐसे समाज को गद्दार कहने का दुस्साहस राहुल गांधी की घटिया सोच और कांग्रेस की देशविरोधी मानसिकता को उजागर करता है। भाजपा बहादुरगढ़ विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान उनकी हताशा और राजनीतिक कुंठा का परिणाम है। कांग्रेस आज पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी है और राहुल गांधी अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए समाज के सम्मानित वर्गों पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। भाजपा ऐसे किसी भी अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी और सिख समाज के मान.सम्मान की रक्षा के लिए सडक़ से संसद तक संघर्ष करेगी।

इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, बहादुरगढ़ मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, जिला झज्जर आईटी प्रमुख परमिंदर जांगड़ा, ब्लॉक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय जून, ब्लॉक समिति पार्षद हरवेश मान, मनोनीत पार्षद अमित कौशिक, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन विकास काजला, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन रमेश आर्य, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन मनोज राठी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शील भारद्वाज

Share this story