कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के हड़ताली छात्रों का किया समर्थन

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के हड़ताली छात्रों का किया समर्थन


कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के हड़ताली छात्रों का किया समर्थन


नूंह, 08 नवंबर (हि.स.)। मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता मुमताज पटेल रविवार को कॉलेज पहुंची और पिछले 38 दिनों से धरने पर बैठे शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की बिल्डिंग का निरीक्षण भी किया जिसमें उन्होंने देखा कि किस तरह से बिल्डिंग की हालत है और यहां पर बच्चों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

इस दौरान मुमताज पटेल ने हरियाणा सरकार और वक्फ बोर्ड पर निशाना साधते हुए कहा कि कॉलेज में 15 अलग-अलग राज्यों के बच्चे इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। यह प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें कोई बहुत बड़ी नहीं हैं, वे केवल अपनी जायज समस्याओं का समाधान चाहते हैं। इसके बावजूद दो छात्र पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि केवल बातचीत से छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बल्कि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774224 Articles

Share this story