हिसार : दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले पर व्यापारियों में रोष, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले पर व्यापारियों में रोष, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल


व्यापार मंडल की बैठक में बजरंग गर्ग बोले-व्यापारियों

की सुरक्षा के लिए सरकार उठाए सख्त कदम

हिसार, 31 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा प्रदेश व्यापार

मंडल की बैठक शुक्रवार काे प्रांतीय अध्यक्ष एवं हरियाणा कॉन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की

अध्यक्षता में हुई। बैठक में हाल ही में हिसार के बिल्डर सुरेंद्र जांगड़ा से दो करोड़

रुपये की कथित रंगदारी मांगने के मामले पर चिंता जताते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था

पर सवाल उठाए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए बजरंग गर्ग ने शुक्रवार काे कहा कि

इस घटना से प्रदेश के व्यापारियों और उद्योगपतियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि

इससे पहले 14 जुलाई को हिसार की क्लॉथ मार्केट के व्यापारी सुभाष काठपाल से पांच करोड़

रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था और उस प्रकरण में भी आरोपियों की गिरफ्तारी

नहीं हो सकी। ऐसे मामलों के लगातार सामने आने से व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में व्यापारी, उद्योगपति और आम नागरिक खुद को असुरक्षित

महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लूट, हत्या और रंगदारी जैसी घटनाएं लगातार सामने

आ रही हैं तथा अपराधी जेल और विदेशों से भी अपने गिरोह संचालित कर रंगदारी मांगने का

दुस्साहस कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि अपराधियों के खिलाफ कठोर और प्रभावी

कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उनका कहना था कि व्यापारी, उद्योगपति और आम जनता की सुरक्षा

के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए जाएं, ताकि प्रदेश में कानून का राज स्थापित

हो और लोग भयमुक्त वातावरण में अपना व्यापार एवं कारोबार कर सकें। बैठक में अनाज मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन

गर्ग, हिसार अनाज मंडी प्रधान मांगेराम रालवासिया, उपप्रधान बजरंग असरावां, पवन गुप्ता,

अनिल जैन, पवन बंसल, निरंजन गर्ग, राजेंद्र बंसल, निरंजन गोयल, भीम बबेजा, राहुल गर्ग

सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे और व्यापारियों की सुरक्षा को

लेकर चिंता व्यक्त की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story