राेहतक: बहुचर्चित विजयनगर चौहरे हत्याकांड मामले में पुलिस की जांच पर अदालत में उठे सवाल

WhatsApp Channel Join Now
राेहतक: बहुचर्चित विजयनगर चौहरे हत्याकांड मामले में पुलिस की जांच पर अदालत में उठे सवाल


जांच एजेसियों के विरूध निष्पक्ष जांच एवं कठोर कारवाई की मांग

पुलिस अधिकारियों पर कोर्ट के आदेशों की अवहेलना का भी आरोप

बेकसुर युवक को फंसाने के लिए शिकायतकर्त्ता के साथ मिलकर पुलिस ने रचा षडयंत्र

एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर की गई थी हत्या, 55 में से 24 लोगों की अदालत में हुई गवाही

रोहतक, 03 जून (हि.स.)। अमन वेलफेयर सोसायटी ने बहुचर्चित विजयनगर में हुए चौहरे हत्याकांड में पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल उठाये है। साथ ही पुलिस पर कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने का भी आरोप लगाया है। मैना पर्यटक केन्द्र में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सोसायटी की अध्यक्ष रेणु कुमारी व अधिवक्ता दीपक भारद्वाज ने मामले में शामिल जांच एजेसियों के विरूद्ध निष्पक्ष जांच एवं कठोर कारवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि बेकसुर युवक को फंसाने के लिए पुलिस के साथ मिलीभगत कर यह सारा षडयंत्र रचा गया है। उन्होंने चर्चित हत्या प्रकरण में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के संरक्षण में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष का पूरा मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है तथा कथित घटना का कोई प्रत्यदर्शी मौजूद नहीं है, ऐसी स्थिती में मोबाइल टॉवर लोकेशन, कॉल डिटेल रिकार्ड, इंटरनेट उपयोग डेटा, सीसीटीवी फुटेज साक्ष्य सत्य का पता लगाने और निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण थे और अदालत द्वारा भी पुलिस को इलेक्ट्रोनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन जांच एजेसियों एवं संबंधित अधिकारियों ने दूरसंचार कंपनियो से कभी कोई डाटा नहीं मांगा, जोकि अदालत में दूरसंचार कंपियों के नोडल अधिकारियों की गवाही से यह तथ्य सामने आया, जिससे साबित होता है कि पुलिस मामले में मिली हुई है और एक बेकसुर को फंसाने का षडयंत्र रचा गया है। उन्होंने बताया कि बहुचर्चित हत्याप्रकरण में 55 गवाह बनाए गए है, जिनमें से 24 गवाई पूरी हो चुकी है। दरअसल 25 अगस्त 2021 को विजय नगर कालोनी में बबलु, उसकी पत्नी, बेटी व सास की घर में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी और इस मामले में पुलिस ने बबूल के बेटे अभिषेक को गिरफ्तार किया था और यह मामला तभी अदालत में विचाराधीन है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के मामा प्रवीण की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

Share this story