हिसार : सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता: रणधीर पनिहार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता: रणधीर पनिहार


पनिहार चौक पर शौचालय, वाटर टैंक व कूलर की सुविधा शुरू

हिसार, 22 सितंबर (हि.स.)। नलवा विधानसभा क्षेत्र के पनिहार चौक पर आमजन को

बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में शौचालय, वाटर टैंक और कूलर सहित विभिन्न

जनसुविधाओं का निर्माण कार्य शुरू किया गया। विधायक रणधीर पनिहार ने मंगलवार को एचआरडीएफ

योजना के तहत इन विकास कार्यों का उद्घाटन किया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी भजन

लाल चौक पर जनसेवा एवं जनसुविधाओं को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सांसद चौधरी

कुलदीप बिश्नोई के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया।

विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को बेहतर मूलभूत

सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों का उद्देश्य केवल क्षेत्र

का विस्तार करना नहीं, बल्कि लोगों को सुविधाजनक और बेहतर माहौल उपलब्ध करवाना भी है। कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी

योजनाओं से जोड़ने तथा जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर भी चर्चा

हुई।

विधायक ने कहा कि अभियान के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल और सामाजिक

सुरक्षा सहित जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी जा रही है। लोगों की समस्याएं

सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जा रहा है, ताकि पात्र

लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर चेयरमैन ब्लॉक समिति हिसार द्वितीय अजय गावड़, चेयरमैन मार्केट

कमेटी रविंद्र रोकी, आर्य नगर मंडल अध्यक्ष भूप सिंह खिचड़, आजाद नगर मंडल अध्यक्ष

सुमन कस्वां, स्याहड़वा मंडल अध्यक्ष प्रदीप जांगड़ा, हनुमान वर्मा, मंजू पूनिया, पीरथी

सिंह खिचड़, चरण सिंह नागर, बलजीत रूहल सहित नलवा हलके के सरपंच, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता

मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story