सोनीपत: मोदी नेतृत्व में आत्मनिर्भर और आत्मगौरवशाली भारत आगे बढ़ा: डाॅ अरविंद शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: मोदी नेतृत्व में आत्मनिर्भर और आत्मगौरवशाली भारत आगे बढ़ा: डाॅ अरविंद शर्मा


सोनीपत, 14 जून (हि.स.)। सहकारिता,

कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और आत्मगौरव के साथ

आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का अभियान नहीं,

बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का राष्ट्रीय संकल्प है। अमृतकाल का यह दौर भारत को विश्व

की अग्रणी शक्ति और विश्व गुरु बनाने की दिशा में आगे ले जा रहा है।

गोहाना

के रोहतक रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. शर्मा

ने केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर नई

पहचान बनाई है। यह काल सेवा, सुशासन, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और गरीब कल्याण के स्वर्णिम

दौर के रूप में याद किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर

से अनुच्छेद-370 और धारा 35-ए हटाने, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, वन रैंक-वन पेंशन,

नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा नए आपराधिक कानूनों जैसे फैसलों ने देश की शक्ति और संकल्प

को मजबूत किया है।

डॉ.

शर्मा ने कहा कि सरकार ने गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है। पिछले 12 वर्षों में

25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। चार करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के

मकान मिले हैं तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लगभग 11 करोड़ महिलाओं को गैस

कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लगभग 60 करोड़ लोगों

को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिला है। जनधन खातों और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण व्यवस्था

के माध्यम से लाभार्थियों तक सहायता सीधे पहुंची है।

उन्होंने

कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद, सौर

ट्यूबवेल, बेहतर सड़क संपर्क और जनकल्याणकारी योजनाओं से किसानों व आमजन को लाभ मिला

है। इस अवसर पर डॉ. रीटा शर्मा, कृष्ण सैनी, महेंद्र चिड़ाना, भूपेंद्र मुदगिल, प्रवीण

खुराना और बिजेंद्र खिच्ची उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story