महंगाई व गैस की किल्लत से जनता परेशान, सरकार तुरंत दे राहत : बृज लाल बहबलपुरिया

WhatsApp Channel Join Now
महंगाई व गैस की किल्लत से जनता परेशान, सरकार तुरंत दे राहत : बृज लाल बहबलपुरिया


आदमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के

खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

हिसार, 15 मार्च (हि.स.)। देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई,

रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी व गैस की किल्लत के विरोध में जिला कांग्रेस

कमेटी के नेतृत्व में आदमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम

की शुरुआत गोयल पंप के निकट बाइपास आदमपुर, शिव कॉलोनी स्थित हीरालाल सेट्रिंग स्टोर

हॉल के पास आयोजित बैठक से हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

बृज लाल बहबलपुरिया ने की। बैठक के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ

नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

महंगाई से आम आदमी का जीना मुश्किल

इस अवसर पर बृज लाल बहबलपुरिया ने रविवार काे कहा कि आज

देश में महंगाई बेलगाम हो चुकी है और आम आदमी का जीवन मुश्किल होता जा रहा है। रसोई

गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों ने गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट पूरी

तरह बिगाड़ दिया है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि कई स्थानों पर गैस की

किल्लत के कारण लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। महिलाएं और बुजुर्ग

गैस के लिए घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का

सामना करना पड़ रहा है।

बृज लाल ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की मूलभूत

समस्याओं को हल करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। गैस की कमी और बढ़ती कीमतों

के कारण कई जगह कालाबाजारी भी बढ़ रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत गैस की

आपूर्ति सुचारू करे, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करे और रसोई गैस सिलेंडर के दाम कम

करके आम जनता को राहत दे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई और गैस की समस्या

का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story