सिरसा: पेड़ों के बिना मानव जीवन अधूरा, हर व्यक्ति करें पौधारोपण: चेयरमैन देव

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: पेड़ों के बिना मानव जीवन अधूरा, हर व्यक्ति करें पौधारोपण: चेयरमैन देव


सिरसा, 30 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देवकुमार शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन अधूरा है। पेड़ों के महत्व को समझते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करें और इनकी देखभाल करते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। चेयरमैन देवकुमार गुरुवार को सीडीएलयू में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम संबोधित कर रहेे थे। इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण आधारित प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों व हरियाणाली को बढ़ावा देने में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों व गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिले के शिक्षण संस्थानों व सामाजिक संगठनों द्वारा भी वन महोत्सव पर पौधे रोपण किया।

चेयरमैन देवकुमार शर्मा ने कहा कि पेड़ों के बिना मानव जीवन पूरी तरह से अधूरा है। यदि हमें अपनी आने वाली पीढिय़ों को एक सुरक्षित भविष्य देना है, तो हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। पेड़ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं और वे वर्षा लाने में सहायक होते हैं। कई पशु-पक्षियों का आशियाना भी पेड़ों पर ही होता है। उन्होंने कहा कि बिना पेड़ों के जीवन की कल्पना असंभव है। उन्होंने पर्यावरण की रक्षा के लिए इतिहास में दिए गए महान बलिदानों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हमें इस महान इतिहास और इन वीर गाथाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए।

भाजपा जिला अध्यक्ष सिरसा यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि वन हमारी लाइफ लाइन है। पौधारोपण कर उनका पालन-पोषण अपने बच्चों की तरह ही करें। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. विजय कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल, वन मंडल अधिकारी सतीश कुमार, वन राजिक अधिकारी राजपाल, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, पूर्व अध्यक्ष शीशपाल कंबोज, प्रदीप रातुसरिया, जसविंद्र सिंह पिंकी, गणेश चावरिया, विष्णु शर्मा सहित अन्य मणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story