हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के प्रो. ओम प्रकाश सांगवान को मिली एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के प्रो. ओम प्रकाश सांगवान को मिली एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी


एलाइड हेल्थ साइंसेज विभाग के अध्यक्ष का अतिरिक्त

कार्यभार संभालेंगे प्रो. सांगवान

हिसार, 30 अप्रैल (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने विश्वविद्यालय

के वरिष्ठ शिक्षाविद एवं कुशल प्रशासक प्रो. ओम प्रकाश सांगवान की प्रशासनिक दक्षता,

दूरदर्शी नेतृत्व और उत्कृष्ट कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्हें एलाइड हेल्थ साइंसेज

विभाग के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से आगामी

आदेशों तक लागू रहेगी।

प्रो. सांगवान वर्तमान में कंप्यूटर साइंस एंड

इंजीनियरिंग विभाग के चेयरमैन, अंतरराष्ट्रीय मामलों के डीन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय

कंप्यूटर एवं इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (पीडीयूआईआईसी) के निदेशक तथा आइडिया लैब के मुख्य

मेंटर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय

में उनकी बहुआयामी प्रशासनिक भूमिका, नवाचारोन्मुख दृष्टिकोण और प्रभावशाली नेतृत्व

ने उन्हें एक सशक्त शैक्षणिक प्रशासक के रूप में स्थापित किया है।

कुलपति द्वारा उन्हें यह अतिरिक्त दायित्व सौंपा

जाना विश्वविद्यालय प्रशासन के उनके प्रति गहरे विश्वास और उनकी सिद्ध नेतृत्व क्षमता

का परिचायक है। प्रो. सांगवान के नेतृत्व में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग

सहित विभिन्न संस्थागत इकाइयों ने शैक्षणिक गुणवत्ता, तकनीकी नवाचार, अनुसंधान गतिविधियों

और संस्थागत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया है कि

प्रो. सांगवान अपने व्यापक अनुभव, विजन और प्रभावी नेतृत्व से एलाइड हेल्थ साइंसेज

विभाग को नई दिशा और गति प्रदान करते हुए उसे शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान विस्तार

तथा नवाचार के नए आयामों तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर प्रो. ओम प्रकाश सांगवान ने गुरुवार काे कुलपति

एवं विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए

सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि वे विभाग के समग्र

विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण

हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों

ने प्रो. सांगवान को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया

कि उनके नेतृत्व में एलाइड हेल्थ साइंसेज विभाग प्रगति, नवाचार और उपलब्धियों के नए

मानक स्थापित करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story