प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल ने देश को दी नई दिशा और नई पहचानः मनीष ग्रोवर

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल ने देश को दी नई दिशा और नई पहचानः मनीष ग्रोवर


विकास सदन में लगी उपलब्धियों की प्रदर्शनी तीन दिन तक रहेगी आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र

रोहतक, 16 जून (हि.स.)। पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष देश के इतिहास में परिवर्तनकारी और जनकल्याणकारी रहे हैं। मनीष ग्रोवर स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि वर्ष 2014 से 2026 तक के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार किया है।

उन्होंने कहा कि जन-धन योजना के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों के बैंक खाते खोले गए, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचना संभव हुआ। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ पात्र लोगों तक नहीं पहुंच पाता था, लेकिन आज डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) व्यवस्था के माध्यम से केंद्र सरकार की सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है।

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, हर घर जल योजना, मुद्रा एवं गारंटी मुक्त ऋण योजनाओं सहित अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ने गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों परिवारों को पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है और आज विश्व मंच पर भारत एक मजबूत एवं प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ा है तथा देश विकास, अधोसंरचना, आध्यात्मिक पर्यटन, खेल और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि इस समस्या के समाधान के लिए निर्धारित समय सीमा को कम करते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके। भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल सदन तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की वास्तविक समस्याओं से अवगत होने के लिए जमीनी स्तर पर संवाद और निरीक्षण आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे जिला विकास भवन में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करें और पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें। यह प्रदर्शनी लगातार तीन दिनों तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

Share this story