प्रधानमंत्री मोदी का अंत्योदय से संतृप्ति मॉडल हर पात्र को लाभार्थी बनाएगा : डॉ अरविंद शर्मा

WhatsApp Channel Join Now

दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान में मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री

रोहतक, 16 मई (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय से संतृप्ति का जो मॉडल सामने आया है, वह केवल योजनाएं बनाने का नहीं, बल्किभर पात्र व्यक्ति तक योजनाओन का शत, प्रतिशत लाभ पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय विचार को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान को शासन व व्यवस्था का केंद्र बनाया है, इसी बूते देश व प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार जनता का भरोसा जीतना सुनिश्चित किया है।

शनिवार को रोहतक भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे। प्रदेश, जिला व मण्डल स्तर के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय भारतीय चिंतन की मूल भावना है। एकात्म मानववाद के दर्शन से निकला यह विचार केवल किसी व्यक्ति को आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के सम्मान, आत्मनिर्भरता और अवसरों की समान उपलब्धता का मार्ग प्रशस्त करता है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुनिश्चित कर रहे हैं कि जो योजनाएं बनें वो जनकल्याण और सशक्तिकरण का माध्यम बने। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं आमजन को लाभार्थी बनाने तक सीमित नहीं है। सरकार हर नागरिक को जिम्मेदार और भागीदार नागरिक बनाने के मूल मंत्र पर काम कर रही है।कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प हर पात्र नागरिक योजना के लाभ से वंचित न हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि हर बूथ पर पात्र परिवारों की सूची तैयार करते हुए अलग-अलग योजना के मापदंडों के अनुसार लाभार्थी की पहचान की जाए। इससे पूर्व सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्धाटन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, प्रशिक्षण पर्यवेक्षक अरविंद यादव, प्रशिक्षण संयोजक पूर्व विधायक सरिता नारायण, प्रशिक्षण प्रभारी प्रतिभा सुमन, जिला प्रशिक्षण प्रमुख हरिओम भोला, प्रदर्शनी संयोजक अशोक खुराना एवं बड़ी संख्या में सक्रिय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

Share this story