हिसार : दयांनद कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. विक्रमजीत सिंह बने प्रिंसिपल्स एसोसिएशन के प्रधान
हिसार, 24 मार्च (हि.स.)। शहर के दयानंद कॉलेज
के प्राचार्य डाॅ. विक्रमजीत सिंह को प्रिंसिपल्स एसोसिएशन गवर्नमेंट एडिड कॉलेज ऑफ
हरियाणा का निर्विरोध प्रधान चुना गया है। शाहबाद में हुई प्राचार्य यूनियन की बैठक
में सर्वसम्मति से डॉ. विक्रमजीत सिंह को प्रधान, डॉ. राजपाल को उप प्रधान, डॉ. राजवंती
शर्मा को महासचिव व डॉ. राकेश संधु को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है।
डॉ. विक्रमजीत सिंह ने मंगलवार काे कहा कि संगठन द्वारा दिए
गए इस दायित्व को वे पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगें तथा शिक्षा के क्षेत्र में
सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगें। उन्होंने कहा कि एडिड कॉलेज गुणवता
पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प हैं। उनकी इस उपलब्धि पर डाॅ. विवेक श्रीवास्तव,
प्रो. मंजीत सिंह, प्रो. सुरेश कुमार, डाॅ. आदित्य कुमार सहित महाविद्यालय स्टाफ ने
प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना
की। कॉलेज प्रबंधन समिति ने भी उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके
कुशल नेतृत्व में महाविद्यालय ने शिक्षा, अनुशासन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र
में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

