हिसार : एसपी ने ट्रैफिक थाना प्रभारी को किया निलंबित

WhatsApp Channel Join Now

अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद की गई कार्रवाई

सब इंस्पेक्टर ने अपने उपर लगे आरोपों को बताया

गलत

हांसी, 23 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक विनोद

कुमार ने ट्रैफिक थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर प्रेम कुमार को सस्पेंड कर दिया है। इससे

पहले गुरुवार दोपहर को सीआईए व अन्य पुलिसकर्मी प्रेम कुमार को हांसी के सामान्य अस्पताल

ले गए, जहां उनका मेडिकल कराया गया। इसके बाद एसपी ने सस्पेंड की कार्रवाई की। चर्चा

है कि प्रेम कुमार नशे की हालत में थे। हालांकि प्रेम कुमार ने अपने उपर लगे आरोपों

को गलत बताया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के अनुसार उन्हें

प्रेम कुमार के शराब पीने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मेडिकल करवाकर विभागीय नियमों

के तहत यह कार्रवाई की गई। चर्चा है कि पुलिस अधीक्षक ने प्रेम कुमार को अपने कार्यालय

बुलाया था, लेकिन वह बार-बार कोई बहाना बनाकर आने से मना करते रहे।

उधर, सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने इन आरोपों

को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मियों और अधिकारियों

ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें इस तरह अस्पताल ले जाया गया, जैसे वह कोई अपराधी हों।

प्रेम कुमार ने यह भी दावा किया कि सिविल अस्पताल में उनका मेडिकल ठीक तरीके से नहीं

होने दिया गया। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे मामले की शिकायत लेकर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री

से मिलेंगे।

करीब 37 वर्षों की सेवा का हवाला देते हुए प्रेम

कुमार ने बताया कि उनके करियर पर आज तक कोई दाग नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि वह पहले

भी कई थानों के प्रभारी रह चुके हैं और हाल ही में उन्हें ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने

के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब उन पर गलत आरोप लगाकर निलंबित कर दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story