हिसार : आईआईटीएफ में विद्यार्थियों ने समझे व्यापार और उद्यमिता के व्यावहारिक गुर

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : आईआईटीएफ में विद्यार्थियों ने समझे व्यापार और उद्यमिता के व्यावहारिक गुर


गुजविप्रौवि के अर्थशास्त्र विभाग के 36 विद्यार्थियों ने किया भारत मंडपम

का शैक्षणिक भ्रमण

बंगला साहिब और इंडिया गेट भी देखा

हिसार, 27 नवंबर (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव

प्रदान करने के उद्देश्य से नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल

ट्रेड फेयर-2026 का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। इस दौरान 36 विद्यार्थियों के साथ तीन

संकाय सदस्य, जिनमें एक महिला संकाय प्रभारी भी शामिल थीं, तथा दो कर्मचारी मौजूद रहे।

कुलपति प्रो. विजय कुमार ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता पर उन्हें

बधाई देते हुए उनके अनुशासन, सहयोग और जिम्मेदार व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा

कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को

व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्षा प्रो.

दीप मंगला और विभाग प्रभारी डॉ. सोमनाथ ने भी विद्यार्थियों को इस पहल के लिए बधाई

दी।

भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यापार, व्यवसाय, उद्यमिता, विपणन

और औद्योगिक विकास की जमीनी जानकारी देना था। विद्यार्थियों ने मेले में लगे विभिन्न

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित उत्पादों,

व्यावसायिक नवाचारों तथा औद्योगिक उपलब्धियों की जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्हें

व्यापार संवर्धन, बाजार प्रतिस्पर्धा, उद्यमिता और आर्थिक एवं व्यावसायिक संबंधों को

मजबूत बनाने में व्यापार मेलों की भूमिका को समझने का अवसर मिला।

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने गुरुद्वारा बंगला साहिब और इंडिया

गेट का भी दौरा किया। इस तरह यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक जानकारी के साथ

सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्रीय धरोहर को करीब से जानने का भी अवसर बना।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story