हिसार : पार्टी व जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते शक्ति केंद्र प्रमुख : डॉ. आशा खेदड़

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : पार्टी व जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते शक्ति केंद्र प्रमुख : डॉ. आशा खेदड़


अग्रोहा में आशा खेदड़ ने ली शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक, बूथ मजबूत करने

पर जोर

पन्ना प्रमुखों और बूथ समितियों से निरंतर संवाद व जनसंपर्क अभियान चलाने के

दिए निर्देश

हिसार, 21 नवंबर (हि.स.)। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा है कि शक्ति

केंद्र प्रमुख संगठन की रीढ़ हैं और पार्टी व जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते

हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी

नीतियों और योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया

जाए।

डॉ. आशा खेदड़ शनिवार को अग्रोहा में शक्ति केंद्र प्रमुखों की संगठनात्मक

बैठक को संबोधित कर रही थींं बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, केंद्र व प्रदेश

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने

की रणनीति पर चर्चा की गई। डॉ. आशा खेदड़ ने प्रत्येक शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने

वाले बूथों पर पन्ना प्रमुखों और बूथ समितियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा सक्रिय

रूप से जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में शक्ति केंद्र प्रमुखों ने अपने-अपने

क्षेत्रों में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी और आगामी अभियानों को सफल बनाने

का संकल्प लिया।

जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि बैठक में जिला कोषाध्यक्ष

अशोक मित्तल, अग्रोहा मंडल अध्यक्ष जय भगवान वाल्मीकि, शक्ति केंद्र प्रमुख कुलदीप

जांगड़ा, सूरजमल, कृष्ण, होशियार सिंह, सुरेंद्र, दयानंद मित्तल, सतनाम सैनी, सतीश

पूनिया, अजय धुंधवाल, धर्मवीर जाखड़, वीरेंद्र मेहता, देशराज ठेकेदार और सूरजमल रेड्डू

सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780947 Articles

Share this story